दिल्ली दौरे पर CM विष्णुदेव साय, नीति आयोग की बैठक में होंगे शामिल

रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दो दिवसीय दिल्ली दौरे पर रवाना होंगे। इस दौरान वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित नीति आयोग की अहम बैठक में हिस्सा लेंगे। उनके साथ प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी और दोनों उपमुख्यमंत्री भी बैठक में उपस्थित रहेंगे।
- 1xbet APK 2021 : guide complet de l’application mobileOctober 24, 2026
- Aviator APK Overview and OptionsOctober 24, 2026
- Aviator Casino Game Demo: Steps and MethodsOctober 24, 2026
- Unanswered Questions on Rezon Casino Вход That You Should Know AboutOctober 24, 2026
बैठक से पहले मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ के विकास से जुड़े अहम मुद्दों पर अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट करते हुए बताया कि वह राज्य के विकास रोडमैप, नक्सलवाद के समाधान और नई औद्योगिक नीति जैसे विषयों को नीति आयोग के समक्ष प्रमुखता से रखेंगे।
उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार, प्रधानमंत्री मोदी के “विकसित भारत” के विजन के अनुरूप “विकसित छत्तीसगढ़” की दिशा में पूरी प्रतिबद्धता से काम कर रही है। खासकर बस्तर और अन्य पिछड़े क्षेत्रों के विकास को लेकर सरकार सजग है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि नक्सलवाद अब समाप्ति की ओर है, क्योंकि सरकार सुरक्षा और विकास दोनों को संतुलित तरीके से आगे बढ़ा रही है।
बैठक में राज्य की नई औद्योगिक नीति, निवेश बढ़ाने और रोजगार सृजन को लेकर संभावनाओं पर भी विस्तार से चर्चा की जाएगी। मुख्यमंत्री साय को उम्मीद है कि छत्तीसगढ़, विकसित भारत की दिशा में एक मजबूत सहयोगी राज्य बनकर उभरेगा।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दिल्ली दौरा राज्य के विकास एजेंडे को राष्ट्रीय मंच पर प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है।