अंबिकापुर हवाई सेवा में कटौती: अब हफ्ते में सिर्फ 3 दिन उड़ानें

अंबिकापुर। सरगुजा क्षेत्र के महामाया एयरपोर्ट, दरिमा से हवाई सेवा की सुविधा लेने वाले यात्रियों के लिए एक निराशाजनक खबर है। फ्लाई बिग कंपनी ने हवाई सेवाओं के शेड्यूल में कटौती करते हुए अब केवल गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार को ही उड़ानों का संचालन करने का फैसला लिया है। पहले यह सेवा सप्ताह में पांच दिन मिल रही थी।
- 1xbet APK 2021 : guide complet de l’application mobileOctober 24, 2026
- Aviator APK Overview and OptionsOctober 24, 2026
- Aviator Casino Game Demo: Steps and MethodsOctober 24, 2026
- Unanswered Questions on Rezon Casino Вход That You Should Know AboutOctober 24, 2026
कंपनी ने इस बदलाव का कारण विमान में तकनीकी खराबी बताया है और नया शेड्यूल 19 मई से लागू कर दिया गया है। एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारी सुशील श्रीवास्तव ने इसकी पुष्टि की है।
गौरतलब है कि दिसंबर 2024 में अंबिकापुर से रायपुर और बिलासपुर के लिए उड़ान सेवाओं की शुरुआत उड़ान योजना के तहत हुई थी। मार्च 2025 में इसे तीन से बढ़ाकर पांच दिन किया गया था। लेकिन अब सेवा फिर से सिमटकर तीन दिन की रह गई है।
बिलासपुर रूट पर यात्री न मिलने के कारण यह सेवा घाटे में जा रही है, जबकि कंपनी ने किराया मात्र ₹999 रखा था। वहीं, रायपुर रूट पर किराया पहले ₹3999 से अधिक था, जिसे मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप से घटाकर ₹1499 किया गया। इससे यात्रियों की संख्या में थोड़ी बढ़ोतरी जरूर हुई है।
हालांकि, सेवा में कटौती को लेकर स्थानीय नागरिकों में नाराजगी है। सबसे बड़ी चिंता यह है कि फ्लाई बिग ने यह स्पष्ट नहीं किया कि यह संशोधित शेड्यूल अस्थायी है या स्थायी।
अंबिकापुर हवाई सेवा को लेकर यह अनिश्चितता आगे भी यात्रियों की योजना को प्रभावित कर सकती है, जिससे क्षेत्रीय कनेक्टिविटी पर भी असर पड़ेगा।