National

आज का पंचांग: रवि प्रदोष व्रत पर जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

हैदराबाद: आज 08 जून, 2025 रविवार, के दिन ज्येष्ठ महीने की शुक्ल पक्ष द्वादशी तिथि है. भगवान विष्णु के द्वारा इस तिथि का नियंत्रण होता है. नई योजना बनाने और रणनीति विकसित करने, धन दान और उपवास करने के लिए इसे अच्छा दिन माना जाता है. आज रवि प्रदोष व्रत भी है.

8 जून का पंचांग

  1. विक्रम संवत 2081
  2. मास -ज्येष्ठ
  3. पक्ष -शुक्ल पक्ष द्वादशी
  4. दिन -रविवार
  5. तिथि -शुक्ल पक्ष द्वादशी
  6. योग -परिध
  7. नक्षत्र -स्वाति
  8. करण -बलव
  9. चंद्र राशि -तुला
  10. सूर्य राशि- वृषभ
  11. सूर्योदय- सुबह 05:53 बजे
  12. सूर्यास्त – शाम 07:23 बजे
  13. चंद्रोदय- दोपहर 04.50 बजे
  14. चंद्रास्त- देर रात 03.51 बजे (9 जून)
  15. राहुकाल- 17:42 से 19:23
  16. यमगंड -12:38 से 14:19

आज का नक्षत्र
आज के दिन चंद्रमा तुला राशि और स्वाति नक्षत्र में रहेगा. यह नक्षत्र तुला राशि में 6:40 से 20:00 डिग्री तक फैला है. इसका शासक ग्रह राहु है और देवता वायु. यह अस्थायी प्रकृति का नक्षत्र है, लेकिन यात्रा करने, नया वाहन प्राप्त करने, बागवानी करने, जुलूसों में जाने, खरीदारी करने, दोस्तों से मिलने और अस्थायी प्रकृति की किसी भी चीज के लिए इसे उपयुक्त माना जाता है.

आज के दिन का वर्जित समय
आज के दिन 17:42 से 19:23 बजे तक राहुकाल रहेगा. ऐसे में कोई शुभ कार्य करना हो, तो इस अवधि से परहेज करना ही अच्छा रहेगा. इसी तरह यमगंड, गुलिक, दुमुहूर्त और वर्ज्यम् से भी परहेज करना चाहिए.

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!