राजू श्रीवास्तव के स्वास्थ्य को लेकर आया बड़ा अपडेट!

नई दिल्लीः कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव इन दिनों जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे हैं। उन्हें लगातार डॉक्टरों की गहन निगरानी में खा गया है। हालांकि उनकी हालत में सुधार हो रही है, लेकिन अभी भी हालत चिंताजनक बनी हुई है। इसी बीच उनके स्वास्थ्य को लेकर एक और बड़ा अपडेट आया है। उनके भाई ने बताया कि राजू ने 7 सितंबर की रात 2 बजे से लेकर अगली सुबह 8 बजे तक राजू ने आंखें खोली।
उन्होंने ये भी बताया कि राजू को 99 डिग्री बुखार आ गया था, जिसके कारण उन्हें वेंटिलेटर पर ही रहने दिया गया। इसी के साथ बताया गया कि वेंटिलेटर के सारे पाइप संक्रमण के खतरे से बचने के लिए बदल दिए गए हैं। पिछले कुछ दिनों से राजू की तबीयत में सुधार की खबरें आ रही हैं, जिसके बाद उनके फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि वो जल्द ठीक होकर सबके बीच लौटेंगे।
वहीं, डॉक्टरों का कहना है कि राजू के ब्रेन के ऊपरी हिस्से तक ऑक्सीजन न पहुंचने के कारण उनका दिमाग हरकत नहीं कर रहा है। इसी बीच पिछले एक महीने में उन्हें चार बार बुखार आ चुका है। कई दिनों से कहा जा रहा था कि राजू को वेंटिलेटर से हटाया जा सकता है, लेकिन राजू के भाई के मुताबिक बार-बार बुखार आने के कारण उन्हें अब भी वेंटिलेटर पर रखा गया है। हालांकि उनका ब्लड प्रैशर, ऑक्सीजन लेवल सामान्य है। इसके अलावा उनका हार्ट और किडनी भी ठीक काम कर रहे हैं।
गौरतलब है कि 10 अगस्त को राजू श्रीवास्तव को जिम में वर्कऑउट .करते हुए हार्ट अटैक जाया था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था। तब से लगातार राजू की हालत नाजुक बनी हुई है। उनके दोस्त, परिवार और फैंस राजू के ठीक होने के लिए लगातार प्रार्थना कर रहे हैं।









