National

शादी के 15 साल बाद पति से अलग हुईं हिना खान की ऑफ स्क्रीन माँ , सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में एक साथ किया था काम

मुंबई।मशहूर टीवी एक्ट्रेस लता सभरवाल से जुडी बड़ी खबर सामने आई है। एक्ट्रेस ने अपने पति संजीव सेठ से अलग होने का फैसला लिया है। हाल ही में एक पोस्ट में लता ने बताया कि वह शादी के 15 साल बाद अपने पति से अलग हो गई हैं। उनके इस पोस्ट में फैंस को हैरान कर दिया है और वे इसके पीछे वजह जानना चाह रहे हैं। तो आइए जानते हैं एक्ट्रेस ने अपने पोस्ट में क्या कहा है…

लता सभरवाल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है जिसमें उन्होंने बताया कि वह 15 साल की शादी के बाद आधिकारिक तौर पर अपने पति व एक्टर संजीव सेठ से अलग हो गई हैं।

लता ने अपने पोस्ट में लिखा, “लंबी चुप्पी के बाद…मैं घोषणा करती हूं कि मैं (लता सभरवाल) अपने पति (श्री संजीव सेठ) से अलग हो गई हूं। मुझे एक प्यारा बेटा देने के लिए मैं उनका आभार व्यक्त करती हूं। मैं उनके भविष्य के जीवन के लिए शुभकामनाएं देती हूं। मैं सभी से अनुरोध करती हूं कि कृपया मेरे और मेरे परिवार की शांति का सम्मान करें और इस बारे में कोई सवाल न पूछें या फोन न करें। आभार।

15 साल की शादी को यूं अचानक तोड़ना लता और संजीव के फैंस के लिए बड़ा झटका है। एक्ट्रेस के इस पोस्ट में उनके फैंस काफी हैरान हैं। हालांकि, संजीव ने अपने अलग होने की खबर को लेकर कोई पोस्ट नहीं किया है।

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के सेट पर हुई थी मुलाकात

संजीव और लता की मुलाकात टीवी शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के सेट पर हुई थी। शूटिंग को दौरान संजीव को अपनी ऑन-स्क्रीन पत्नी लता से प्यार हो गया। संजीव और लता की पहली मुलाकात उस समय हुई, जब वह शूटिंग के लिए उदयपुर जा रहे थे। ऐसे धीरे-धीरे दोनों में दोस्ती हुई और फिर ये प्यार में बदल गई। संजीव सेठ और लता सभरवाल ने साल 2010 में शादी कर ली। उनका एक बेटा भी है, जिसका नाम आरव है। हालांकि, अब 15 साल बाद कपल ने अपनी शादी का अंत कर दिया है।

लता से पहले रेशमा टिपनिस थी संजीव सेठ की पहली वाइफ

संजीव की पहली पत्नी का नाम रेशमा टिपनिस है। दोनों की उम्र में 12 साल का अंतर था। रेशमा की उम्र सिर्फ 20 साल थी जब संजीव सेठ से उनकी शादी हुई। वहीं, 11 साल तक एक साथ रहने के बाद रेशमा और संजीव दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!