National

आज का पंचांग: मासिक शिवरात्रि और सोम प्रदोष व्रत का संयोग, भोलेनाथ की कृपा पाने का उत्तम समय

हैदराबाद: आज 23 जून, 2025 सोमवार, के दिन आषाढ़ महीने की कृष्ण पक्ष त्रयोदशी तिथि है. इस तिथि पर नंदी का अधिकार है, जो भगवान शिव के वाहन हैं. पुराने पापों के प्रायश्चित के साथ योग और ध्यान करने के लिए ये सबसे अच्छा दिन है. आज सोम प्रदोष व्रत है. आज मासिक शिवरात्रि के साथ ही सर्वार्थ सिद्धि योग भी बन रहा है.

23 जून का पंचांग

  • विक्रम संवत 2081
  • मास -आषाढ़
  • पक्ष -कृष्ण पक्ष त्रयोदशी
  • दिन -सोमवार
  • तिथि -कृष्ण पक्ष त्रयोदशी
  • योग -धृति
  • नक्षत्र -कृतिका
  • करण -गर
  • चंद्र राशि- वृषभ
  • सूर्य राशि- मिथुन राशि
  • सूर्योदय – सुबह 05:55 बजे
  • सूर्यास्त – शाम 07:28 बजे
  • चंद्रोदय- देर रात 3.46 बजे (24 जून)
  • चंद्रास्त- शाम 05.26 बजे
  • राहुकाल- 07:36 से 09:18
  • यमगंड -10:59 से 12:41

इस नक्षत्र में न करें कोई नई शुरुआत
आज के दिन चंद्रमा वृषभ राशि और कृतिका नक्षत्र में रहेंगे. मेष राशि में 26 डिग्री से लेकर वृषभ राशि में दस डिग्री तक कृतिका नक्षत्र का विस्तार है. इसके देवता अग्नि हैं और इस नक्षत्र पर सूर्य ग्रह का शासन चलता है. यह मिश्रित गुणों वाला नक्षत्र है. किसी भी तरह के प्रतिस्पर्धात्मक कार्यों के साथ, धातुओं से जुड़ा काम करने के लिए यह नक्षत्र अच्छा है. हालांकि किसी भी तरह की नई शुरुआत के लिए इस नक्षत्र को अच्छा नहीं माना जाता है.

आज के दिन का वर्जित समय
आज के दिन 07:36 से 09:18 बजे तक राहुकाल रहेगा. ऐसे में कोई शुभ कार्य करना हो, तो इस अवधि से परहेज करना ही अच्छा रहेगा. इसी तरह यमगंड, गुलिक, दुमुहूर्त और वर्ज्यम् से भी परहेज करना चाहिए.

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!