National

सोना हुआ सस्ता, चांदी के दाम स्थिर…जानें 24 जून के ताज़ा रेट

सोने-चांदी में निवेश करने वालों के लिए 24 जून 2025 की शुरुआत अहम रही। अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव का सीधा असर अब भारत के सर्राफा बाजारों पर दिख रहा है। खासकर उत्तर प्रदेश के वाराणसी में आज सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की गई है। 24 कैरेट सोना 70 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ, जबकि 22 कैरेट सोने में भी हल्की कमी आई है।

दूसरी ओर, चांदी के दाम में लगातार चौथे दिन कोई बदलाव नहीं देखा गया। 24 जून को चांदी 1,10,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर रही, जो 21 जून से अब तक बनी हुई है। हालांकि 20 जून को इसकी कीमत 1,12,000 रुपये प्रति किलो थी।

देश के प्रमुख शहरों जैसे दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, बैंगलोर, अहमदाबाद और लखनऊ में आज 24 कैरेट सोना करीब ₹10,068 से ₹10,083 प्रति 10 ग्राम के बीच रहा। वहीं चांदी की कीमत अधिकांश शहरों में ₹1,09,900 प्रति किलोग्राम रही, जबकि चेन्नई, कोयंबटूर और मदुरै जैसे दक्षिण भारतीय शहरों में यह ₹1,19,900 प्रति किलो पर बनी रही।

भारत में सोने की कीमतें तय करने में कई फैक्टर काम करते हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार की चाल, डॉलर-रुपया विनिमय दर, आयात शुल्क और जीएसटी जैसे टैक्स इसमें अहम भूमिका निभाते हैं।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!