Chhattisgarh

दो चोर गिरोह के बीच खूनी संघर्ष : पुलिस को सूचना देने से नाराज बदमाशों ने युवक को उतारा मौत के घाट

भिलाई. आज तड़के दो चोर गिरोह के बीच जमकर खूनी संघर्ष हुआ. झगड़ा इतना बढ़ गया कि एक युवक को चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. बताया जा रहा कि पुलिस को सूचना देने से नाराज बदमाशों ने युवक की हत्या की है.

पुलिस को जानकारी मिली कि हथखोज इंजीनियरिंग पार्क के सामने बाबा धाम मंदिर के पास एक शख्स की डेड बॉडी पड़ी है. बॉडी में छाती के पास धारदार हथियार से हमला किया गया था. युवक का नाम अशोक रजक उम्र 23 है. वे तीन भाई हैं, जिनमें से अशोक सबसे छोटा भाई था. अशोक के भाई कृष्णा के मुताबिक सुबह 6 बजे इस घटना की जानकारी उन्हें हुई.

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक यह पता चला है कि हथखोज में दो चोर गिरोह के बीच जमकर खूनी संघर्ष हुआ. झगड़ा इतना बढ़ गया कि एक युवक को चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया गया. हत्या के बाद सभी लोग मौके से भाग गए. खुर्सीपार पुलिस दो-तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

छावनी सीएसपी केडी पटेल ने बताया कि अशोक रजक उर्फ सोनी पिता गणेश रजक (23 साल) निवासी खुर्सीपार मांझी चैक ने डायल 112 को फोन में जानकारी दी की एक चोर गिरोह द्वारा चोरी के फिराक में प्लानिंग की जा रही. डायल 112 की टीम आई तो सभी लोग वहां से भाग गए. सुबह 6 से 6.30 को पता चला कि पुलिस को सूचना देने की बात पर नाराज होकर दूसरे गिरोह के एक युवक ने अशोक सोनी के पेट में चाकू मार दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. सुबह जब आसपास के लोगों ने लाश को देखा तो पुलिस को फोन किया. शव को पोस्टमार्टम के लिए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला भेजा गया.

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!