
नईदिल्ली :छात्रों के लिए खुशखबरी जेईई एडवांस के नतीजे जल्द हो सकते है जारी। इस परीक्षा में लाखो की तदाद में स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। जिनकी परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई थी। अब उनके नतीजे कल सुबह यानी 11 सितंबर 2022 को घोषित किए जाएंगे।
रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in के जरिए अपने परिणाम चेक कर सकते हैं। बता दें कि ये परीक्षा 28 अगस्त 2022 को आईआईटी बॉम्बे की ओर से आयोजित किया गया था। जारी अधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार रिजल्ट 11 सितंबर 2022 को सुबह 10 बजे घोषित किया जाएगा।









