National

BIG ACCIDENT : बेकाबू कार खंभे से टकराई, हादसे में 5 युवकों की मौत… मचा कोहराम

हिमाचल प्रदेश। ऊना जिले में दर्दनाक हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, जिला मुख्यालय ऊना के साथ लगते कुठार कलां में शनिवार रात को एक दर्दनाक हादसे में पांच युवकों की मौत हो गई। पंजाब नंबर गाड़ी कुठार कलां में खम्भे से टकरा कर खेतों में जा गिरी है। घटना का पता लगते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और युवकों को गाड़ी से बाहर निकाला। हादसे में राजन जसवाल व अमल निवासी सलोह हरोली जिला ऊना की मौके पर ही मौत हो गई थी।

जबकि हादसे में कार चालक विशाल चौधरी निवासी मजारा, सिमरन जीत सिंह निवासी हाजीपुर तहसील नंगल व अनूप सिंह निवासी झलेड़ा को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें उपचार के दौरान मृत घोषित कर दिया है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!