National

दुनिया के सबसे लोकप्रिय लोकतांत्रिक नेता बने PM मोदी, मिले 75% समर्थन

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर दुनिया के सबसे लोकप्रिय लोकतांत्रिक नेता घोषित किए गए हैं। Morning Consult द्वारा जुलाई 2025 में जारी की गई वैश्विक लीडर अप्रूवल रेटिंग में पीएम मोदी को 75% जनसमर्थन प्राप्त हुआ है, जो किसी भी लोकतांत्रिक राष्ट्राध्यक्ष के मुकाबले सबसे अधिक है। यह सर्वे 4 से 10 जुलाई 2025 के बीच 20 से अधिक देशों में कराया गया था।

रिपोर्ट के अनुसार, दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे-म्युंग को 59% और अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर मिलेई को 57% समर्थन मिला। कनाडा के मार्क कार्नी (56%) और ऑस्ट्रेलिया के एंथनी अल्बनीज़ (54%) क्रमशः चौथे और पांचवें स्थान पर रहे।

वहीं, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को 44% समर्थन मिला, लेकिन 50% लोगों ने असंतोष भी जताया। फ्रांस और चेक गणराज्य के नेताओं को केवल 18% समर्थन मिला, जिससे वे सबसे कम लोकप्रिय नेताओं में शामिल हुए।

अन्य नेताओं की स्थिति भी खास दिलचस्प रही—इटली की जॉर्जिया मेलोनी को 40%, जर्मनी के फ्रेडरिक मर्ज़ को 34%, तुर्की के एर्दोगन को 33% और ब्राजील के लूला द सिल्वा को 32% समर्थन मिला। ब्रिटेन और जापान के नेताओं को समर्थन 30% से भी कम रहा।

Related Articles

Back to top button