National

BREAKING : थाने में घुसकर युवक ने खुद को लगाई आग, इस बात पर पुलिस से था नाराज

राजस्थान। प्रदेश के कोटा से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां के नयापुरा थाना में शुक्रवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब थाना में घुसकर एक युवक ने अपने शरीर पर पेट्रोल छिड़ककर खुद को आग लगा ली। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने आनन फानन में उसकी आग बुझाई और उसे अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि युवक एक वार्ड पार्षद की गिरफ्तारी की मांग कर रहा था, लेकिन पुलिस इस पर सुनवाई नहीं कर रही थी।

जानकारी के अनुसार, युवक का नाम राधेश्याम है और उसकी स्थिति गंभीर है। कोटा के एमबीएस अस्पताल से देर रात को ही युवक को जयपुर रेफर कर दिया गया; जहां उसका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि वह लगभग 40 प्रतिशत जल चुका है। एमबीएस अस्पताल में पीड़ित के परिजनों ने हंगामा किया। आरोपी पार्षद को जल्द गिरफ्तार करने की मांग उठाई। युवक ने एक पार्षद पर परेशान करने का आरोप लगाकर थाने में खुद को आग लगाई थी।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!