National

भारत जोड़ो पदयात्रा में शामिल हुए सीएम भूपेश बघेल, कहा – देश जोड़ने का पैगाम लेकर, हम आगे बढ़ चुके हैं…

केरल। कांग्रेस की भारत जोड़ो पदयात्रा आज कोल्‍लम से फिर शुरू हुई। इस यात्रा में छत्‍तीसगढ़ के मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ भी शामिल हुए। मुख्यमंत्री बघेल ने राहुल गांधी के साथ सुबह सात बजे से यात्रा शुरू की।

13 किलोमीटर चलने के बाद यात्रा समुद्र के किनारे नींदकरा में रुकेगी। दोपहर में काजू श्रमिकों, काजू उद्यमियों, ट्रेड यूनियन और RSP तथा फॉरवर्ड ब्लॉक के नेताओं के साथ बातचीत करेंगे। सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर लिखा – देश जोड़ने का पैगाम लेकर, हम आगे बढ़ चुके हैं. #भारत_जोड़ो_यात्रा कोल्लम | केरल

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!