ChhattisgarhRaipur

मंत्री टंकराम वर्मा निवास पर तीजा मिलन समारोह, मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष होंगे मुख्य अतिथि

रायपुर। राजधानी में आज धूमधाम से रायपुर तीजा मिलन समारोह आयोजित होगा। यह कार्यक्रम राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा के शंकर नगर स्थित शासकीय निवास कार्यालय (बी-5/10) में होगा। समारोह 3 सितम्बर को दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा।

मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष होंगे मुख्य अतिथि

इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम में प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत और पारंपरिक लोक परंपराओं को प्रमुखता दी जाएगी।

उप मुख्यमंत्री और कई मंत्री रहेंगे शामिल

तीजा मिलन समारोह में उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा विशिष्ट अतिथि होंगे। इसके अलावा सांसद बृजमोहन अग्रवाल और राज्य सरकार के कई मंत्री भी शिरकत करेंगे। इनमें मंत्री रामविचार नेताम, दयालदास बघेल, केदार कश्यप, लखनलाल देवांगन, श्याम बिहारी जायसवाल, ओपी चौधरी, लक्ष्मी राजवाड़े, गजेन्द्र यादव, गुरु खुशवंत साहेब और राजेश अग्रवाल शामिल हैं।

सांस्कृतिक उत्सव का प्रतीक

छत्तीसगढ़ में तीजा पर्व महिलाओं के लिए खास महत्व रखता है। यह मिलन समारोह न केवल पारंपरिक उत्सव का प्रतीक है बल्कि सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक एकजुटता का भी संदेश देता है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!