भाटापारा-अंबुजा रेलवे मार्ग पर गर्डर रखकर अवरोध करने वाले 8 आरोपी गिरफ्तार

भाटापारा। भाटापारा-अंबुजा रेलवे मार्ग पर लोहे का गर्डर डालकर रेलवे ट्रैक अवरुद्ध करने के मामले में पुलिस ने 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना 14 मार्च 2025 को रात 1:40 बजे की है, जब ग्राम अर्जुनी रेलवे फाटक के पास अज्ञात शरारती तत्वों ने रेलवे लाइन पर दो लोहे के गर्डर रख दिए। इनकी लंबाई 5 मीटर और 3 मीटर थी।
- 1win — зеркало сайта букмекерской конторы 1винOctober 17, 2026
- 141網使用前必知要點與隱私安全指南October 16, 2026
- ProstitutkiVAlmaty: обзор безопасности и конфиденциальностиOctober 16, 2026
- Almaty-escort: дискретные способы оплаты и безопасный биллинг guideOctober 16, 2026
मालगाड़ी से हुई टक्कर, इंजन को नुकसान
भाटापारा से अंबुजा साइडिंग की ओर आ रही मालगाड़ी (बीपीएल एमपी) गर्डर से टकरा गई, जिससे इंजन के कैटल गार्ड को नुकसान हुआ। सूचना मिलते ही थाना भाटापारा ग्रामीण पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया।
आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय में पेशी की तैयारी
मामले में अपराध क्रमांक 170/2025 दर्ज कर धारा 126(2), 324(4) बीएनएस, और 150 रेलवे एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 5 अपचारी बालकों सहित कुल 8 आरोपियों को हिरासत में लिया। पूछताछ में उन्होंने रेलवे ट्रैक पर गर्डर रखने की बात स्वीकार की।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान:
ईश्वर चक्रधारी (21 वर्ष) – निवासी अर्जुनी, थाना भाटापारा ग्रामीण
लालू यादव (19 वर्ष) – निवासी अर्जुनी, थाना भाटापारा ग्रामीण
सुरेंद्र यादव (18 वर्ष) – निवासी अर्जुनी, थाना भाटापारा ग्रामीण
5 अपचारी बालक – नाम गोपनीय
न्यायालय में पेशी की प्रक्रिया जारी
पुलिस ने सभी आरोपियों को 22 मार्च 2025 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। रेलवे ट्रैक पर इस तरह की हरकतें गंभीर अपराध की श्रेणी में आती हैं और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।