ChhattisgarhRaipur

 रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव को लेकर बीजेपी और कांग्रेस में बवाल, मंत्री टंकराम वर्मा ने कांग्रेस पर कही ये बात ….

रायपुर। छत्तीसगढ़ में रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट पर जल्द ही उपचुनाव होने को हैं। जिसे लेकर अब प्रदेश में सीयासी बवाल होना शुरू हो गया हैं। बता दें कि, बीतें रात भाजपा ने पूर्व सांसद सुनील सोनी को प्रत्याशी घोषित किया है। वहीं कांग्रेस ने अभी तक प्रत्याशी तय नहीं किया है।

वहीं प्रदेश में होने वाले रायपुर दक्षिण उपचुनाव को लेकर भाजपा काफी कॉन्फिडेंट नजर आ रही हैं। तो वहीं कांग्रेस ने आज प्रदेश कार्यकर्ता सम्मेल का आयोजन किया है, जिसमें प्रत्याशी के नाम को लेकर मंथन किया जाएगा। बता दें कि, इस सम्मेलन को लेकर खेल एवं राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने कांग्रेस पर सीधा निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, जैसे लोकसभा चुनाव में उनको (कांग्रेस) डर था, उनको प्रत्याशी नहीं मिल रहा था, वैसे ही दक्षिण में प्रत्याशी किसको बनाये, ये उनके लिए मुश्किल है। उन्होंने कहा कि, आगामी रायपुर दक्षिण के उपचुनाव में भी कांग्रेस की हार होनी निश्चित हैं और नगर निगम व त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भी कांग्रेस की हार तय हैं।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!