ChhattisgarhRaipur

रायपुर दौरे पर पहुंचे सचिन पायलट, कांग्रेस विधायक कवासी लखमा से की मुलाकात

रायपुर। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी महासचिव सचिन पायलट बुधवार को रायपुर दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सेंट्रल जेल जाकर कांग्रेस विधायक कवासी लखमा से मुलाकात की। उनके साथ चरणदास महंत, दीपक बैज और हरीश लखमा भी मौजूद रहे।

सचिन पायलट का यह दौरा राजनीतिक रूप से अहम माना जा रहा है, क्योंकि वे पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ चर्चा करने के लिए आए हैं। कांग्रेस नेताओं ने जेल में बंद कवासी लखमा से मुलाकात कर उनकी स्थिति का जायजा लिया और आगे की रणनीति पर चर्चा की।

इसके बाद सचिन पायलट दोपहर 2 बजे राजीव भवन में कांग्रेस की पीएसी और वरिष्ठ नेताओं की बैठक लेंगे। इस बैठक में आगामी रणनीति पर चर्चा होगी।शाम 5 बजे वे नियमित विमान से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!