National

भीषण आग की चपेट में आकर 130 झुग्गियां जलकर खाक, फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू

नई दिल्ली। दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में भीषण आग लगने का मामला सामने आया है। आग में करीब 130 झुग्गियां जलकर खाक हो गई हैं। घटना रविवार रात करीब 10 बजे की है। घटना सामने आने के बाद दमकल की 15 गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया। इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है। पुलिस यह जानकारी जुटाने में लगी हुई है कि आग किन कारणों से लगी।

अलीपुर मार्केट में लगी थी आग

हाल ही में दिल्ली के अलीपुर मार्केट में एक पेंट फैक्ट्री में इसी तरह भीषण आग लग गई थी। पेंट फैक्ट्री में हादसे के वक्त मजदूर काम कर रहे थे, जो आग लगने के बाद बाहर नहीं निकल पाए। हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई थी।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!