National

2 की मौत, 70 घायल…दो बसों में भीषण टक्कर

तमिलनाडु। कडलूर जिले में दो बसों की आमने-सामने की टक्कर हो जाने से दो लोगों की मौत हो गई, जब कि करीब 70 लोग घायल हो गए। सोमवार को कोपनरुट्टि के मेलपट्टाम्बाक्कम में हुए हादसे में दोनों बसों के आगे के हिस्से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। दुर्घटना के बाद जेसीबी बुलाकर दोनों बसों को अलग किया गया। मौके पर मौजूद लोगों और पुलिसकर्मियों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस की शुरुआती जांच से पता चला है कि एक बस का आगे का एक टायर फट गया था, जिसके कारण चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और बस सामने से आ रही एक अन्य बस से टकरा गई। दुर्घटना की सूचना पाकर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी घायलों की मदद के लिए तत्काल मेलपट्टाम्बाक्कम पहुंचे।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!