Chhattisgarh

2 लोगों की मौत 3 की हालत गंभीर…दो बाइकों में जोरदार टक्कर

जांजगीर-चांपा। जिले में दो बाइकों की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई है। वहीं हादसे में 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। घटना के बाद आस-पास के लोगों ने घायलों को अस्पताल भेजा। जहां उनका उपचार किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार भडेसर निवासी राजकुमार यादव(40) अपने भतीजे महावीर यादव(25) को लेकर बुधवार को शादी का कार्ड बांटने के लिए नवागढ़ की ओर निकला था। दोनों महंत गांव के पास पहुंचे थे। तभी सामने से आ रही बाइक से इनकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दूसरी बाइक में सवार महिला जल बाई कार्ष (75) और महावीर यादव की मौत हो गई है।

जबकि दोनों गाड़ी में सवार 3 अन्य मनीष कार्ष, योगेंद्र कार्ष और राजकुमार यादव घायल हुए हैं। घटना के बाद आस-पास के लोगों ने तुरंत घायलों को अस्पताल भेजा। जहां उनका उपचार किया जा रहा है। घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई थी। जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। परिजनों को भी सूचना दे दी गई है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!