Chhattisgarh

पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने दंतेवाड़ा नक्सली हमले में जवानों के शहादत पर जताया शोक

दंतेवाड़ा। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आने से शहीद हुए डीआरजी के 10 जवान समेत 11 के शहादत पर शोक जताया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा दंतेवाड़ा में छत्तीसगढ़ पुलिस पर हुए हमले की कड़ी निंदा करता हूं। हमले में शहीद हुए बहादुर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। उनके बलिदान को हमेशा याद रखा जाएगा। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं।

वहीं देश के गृह मंत्री अमित शाह ने कहा दंतेवाड़ा में छत्तीसगढ़ पुलिस पर हुए कायरतापूर्ण हमले से क्षुब्ध हूं। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री से बात की है और राज्य सरकार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। शहीद जवानों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!