National

22 April 2024 Aaj Ka Rashifal : मेष, कुंभ समेत इन 5 राशियों के जीवन में उथल-पुथल के संकेत, रिस्क लेने से बचें, हरी वस्तु रखें पास

Aaj Ka Rashifal, गुरु और सूर्य मेष राशि में। केतु और चंद्रमा कन्या राशि में। मंगल और शनि कुंभ राशि में। बुध, शुक्र और राहु मीन राशि में। जहां पर बुध वक्री गति से चल रहे हैं।

मेष राशि- शत्रु पक्ष दबदबा बनाने की कोशिश करेगा। रोग-व्याधि भी थोड़े चपेटे में लेने की कोशिश करेगी लेकिन जीत आपकी होगी। रोग-व्याधि से भी जीत होगी और शत्रु से भी जीत होगी, लेकिन थोड़ा सा डिस्टर्ब रहेंगे। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। गणेश जी को प्रणाम करते रहें। 

वृषभ राशि- मानसिक अवसाद की स्थिति होगी। अज्ञात भय सताएगा। भ्रमित रहेंगे। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं। बच्चों की सेहत को लेकर मन परेशान रहेगा। स्वास्थ्य मध्यम। व्यापार ठीक रहेगा। हरी वस्तु पास रखें। 

मिथुन राशि- घर का कलह बाहर न निकलने पाए या समाज तक न जा पाए इस बात का ध्यान रखिएगा। घरेलू सुख बाधित रहेगा। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम, संतान लगभग ठीक रहेगा। व्यापार भी ठीक रहेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें। 

कर्क राशि- स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम, संतान की स्थिति भी बहुत अच्छी नहीं है। व्यापार भी अभी थोड़ा सा मंदा रहेगा। लाल वस्तु पास रखें। 

सिंह राशि- निवेश करने से बचें। जुआ,सट्टा, लॅाटरी में पैसा न लगाएं। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। कुटुंब में थोड़ी दूरी या अनबन झगड़ा दिख रहा है। प्रेम, संतान ठीक है। व्यापार भी ठीक है लगभग। लेकिन निवेश करने से धन-हानि संभव है। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- ऊर्जा का स्तर घटता-बढ़ता रहेगा। मन थोड़ा सा बेचैन रहेगा। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा रहेगा। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

तुला राशि- अज्ञात भय सताएगा। सर दर्द, नेत्र पीड़ा संभव है। प्रेम, संतान ठीक रहेगा। व्यापार भी ठीक रहेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

वृश्चिक राशि- यात्रा में कष्ट संभव है। थोड़ा सा धन की स्थिति ऊपर-नीचे बनी रहेगी। बहुत अच्छी स्थिति नहीं रहेगी। मन व्याकुल रहेगा। मध्यम समय कहा जाएगा। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि- उच्चाधिकारियों से कोई झगड़ा-झंझट मोल न लें। व्यावसायिक कोई नई शुरुआत न करें। कोर्ट-कचहरी से बचें। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार मध्यम रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।  

मकर राशि- भाग्यवश कुछ काम नहीं होगा।  थोड़ा सा ध्यान रखिएगा और मान-हानि के संकेत दिख रहे हैं। स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार भी मध्यम। काली जी को प्रणाम करते रहें। 

कुंभ राशि- कोई भी रिस्क मत लीजिएगा। समय प्रतिकूल चल रहा है। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार लगभग ठीक है। हरी वस्तु पास रखें। 

मीन राशि- जीवनसाथी के स्वास्थ्य और साथ पर ध्यान रखें। प्रेम, संतान का भी भरपूर सहयोग नहीं मिलेगा। व्यापार मध्यम रहेगा। गणेश जी को प्रणाम करते रहें।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!