National

3 की मौत,10 से ज्यादा यात्री घायल…खड़े डंपर से टकराई बस

मध्यप्रदेश। ग्वालियर से दिल्ली जा रही स्लीपर कोच बस मुरैना में खड़े डंपर से टकरा गई। हादसे में 3 यात्रियों की मौत हो गई। जबकि 10 से ज्यादा यात्री घायल बताए जा रहे हैं। इनमें 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर घायलों को ग्वालियर रेफर किया गया है।

ग्वालियर से देर रात 12 बजे दिल्ली के लिए स्लीपर कोच बस रवाना हुई। यह बस मुरैना जिले में सड़क पर खड़े डंपर से जा भिड़ी। टक्कर इतनी तेज थी कि बस की खिड़कियों के कांच टूट गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को बस से निकालकर मुरैना जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। मृतकों में बस ड्राइवर भी शामिल है।

घटना के कारण मुरैना-धौलपुर हाईवे पर 2 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। सरायछौला थाने की पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बस और डंपर को हटाकर यातायात शुरू कराया गया। इस बस में अधिकतर मजदूर वर्ग के यात्री यात्रा कर रहे थे। कुछ मजदूर धौलपुर (राजस्थान) में उतरने वाले थे, जिन्हें धौलपुर से जयपुर, अजमेर, उदयपुर तक यात्रा करनी थी। कुछ मजदूर दिल्ली की ओर जा रहे थे।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!