Balod

भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत…

बालोद। जिले में भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत हो गई। वहीं हादसे में 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। सभी लोग नई कार खरीदने के बाद पूजा कराने के लिए डोंगरगढ़ गए हुए थे। वहां से वापस लौटते वक्त ये हादसा हो गया। मामला डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र की है।

Related Articles

जानकारी के मुताबिक, हादसा गुरुवार देर रात डौंडीलोहारा-दल्लीराजहरा मुख्य मार्ग पर ग्राम सहगांव के पास हुआ है। कार में सवार सभी लोग एक ही परिवार के हैं और ग्राम गिधाली के निवासी हैं। डौंडीलोहारा की ओर से आ रही नई स्विफ्ट डिजायर गाड़ी भैंस से टकराने के बाद उल्टी दिशा से आ रहे ट्रक से जा टकराई। हादसे में 2 महिलाओं और एक पुरुष की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में पिता और बेटी शामिल हैं। मृतकों के नाम चंपा लाल साहू (38 वर्ष), कुमारी खुशी साहू (16 वर्ष) और अहिल्या बाई (55 वर्ष) शामिल हैं। वहीं घायलों में राम जी साहू (60 वर्ष), यमुना साहू (32 वर्ष), रिद्धिक साहू (9 महीना) शामिल हैं।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!