National

नर्सिंग होम में हैवानियत, मरीज की पत्नी से गैंगरेप, 4 आरोपी गिरफ्तार

झारखंड। जामताड़ा थाना क्षेत्र के बेना स्थित निजी नर्सिंग होम में भर्ती मरीज की पत्नी के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। घटना के विरोध में ग्रामीणों ने सोमवार को नर्सिंग होम पहुंच कर हंगामा शुरू कर दिया। जानकारी मिलते ही जामताड़ा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और चार लोगों को हिरासत में लिया।

पीड़िता ने पुलिस से कहा कि जामताड़ा थाना क्षेत्र के पगड़ाडीह का एक व्यक्ति 18 जनवरी को नर्सिंग होग में हॉर्निया का ऑपरेशन कराने के लिए भर्ती हुआ था। डॉक्टर की ओर से उसे पांच दिन अस्पताल में ही रुकने को कहा गया था जिस कारण उसकी पत्नी भी नर्सिंग होम में थी। रविवार देर रात मरीज को दर्द होने पर एक इंजेक्शन लगाया गया, जिससे वह सो गया। उसके बाद नर्सिंग होम के दो कर्मियों ने बल पूर्वक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।पीड़िता के अनुसार उसने चिल्लाने की भी कोशिश की लेकिन दोनों युवकों ने मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। यही नहीं दोनों ने घटना के बारे में किसी को नहीं बताने की धमकी भी दी और जाति सूचक गाली भी दी। घटना को लेकर जामताड़ा पुलिस ने एक नर्स, एक चिकित्सक सहित अन्य दो कर्मियों को हिरासत में लिया है। घटना के बाद पीड़िता की स्थिति खराब रहने के कारण एक निजी अस्पताल में इलाज करवाया जा रहा है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!