National

कॉलेज के हॉस्टल में छात्र के साथ मारपीट, गर्म आयरन से जलाया, 4 आरोपी गिरफ्तार

आंध्र प्रदेश। विजयवाड़ा स्थित SRKR इंजीनियरिंग कॉलेज के हॉस्टल में एक छात्र के साथ उसके ही साथी छात्रों द्वारा बेरहमी से मारपीट करने और उसे इस्त्री से जलाने की घटना सामने आई है। घटना दो दिन पहले की है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

जिस छात्र की पिटाई की गई है, उसका नाम अंकित है। मारपीट करने वाले उसी के क्लास में पढ़ते हैं। सभी छात्र SRKR कॉलेज के कम्प्यूटर साइंस डिपार्टमेंट के हैं। अंकित को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

कॉलेज प्रबंधन ने पुलिस को बताया कि मारपीट करने वाले चार लड़के निजी हॉस्टल में रहते हैं। घटना दो दिन पुरानी है। मारपीट के दौरान अंकित चारों लड़के से माफी मांगते और छोड़ देने की गुहार लगाते दिख रहे हैं। मारपीट के बाद सभी लड़के उन्हें गर्म इस्त्री से जला दिया। पुलिस ने सभी आरोपी छात्रों को गिरफ्तार कर लिया है। छात्रों से पूछताछ की जा रही है, लेकिन अब तक मारपीट की वजह सामने नहीं आई है। कॉलेज प्रशासन ने कहा कि पुलिस कार्रवाई के बाद हम एक्शन लेंगे।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!