Chhattisgarh

4 आरोपी डेढ़ लाख़ की लोहे की जाली चोरी करने वाले चढ़ें पुलिस के हत्थें

अभनपुर। उलबा राखी में लोहे की क़रीब डेढ़ लाख़ की जाली चोरी होने की शिक़ायत थाने में दर्ज़ हुई थीं। जिस पर अभनपुर थाना प्रभारी राजेश सिंह के नेतृत्व में पुलिस द्वारा रिपोर्ट होने के 24 घंटे के अंदर ही चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. चारों आरोपियो के पास से एक छोटा हाथी वाहन और लोहे की जाली जब्त की गई है।

Related Articles

आरोपियों में विक्रम धनकर, रायपुर निवासि, प्रमोद बारले आमनेर निवासि, सोनू सिंग चौहान, नीलकमल सिंह को गिरफ्तार कर कार्रवाई की गई है। आरोपियों को आज गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया है। अभी भी इस मामले में कुछ और लोगों की गिरफ्तारी हो सकती है। अभी जो आरोपी गिरफ्तार हुए है उसमे दो चोरी करने वाले और चोरी का समान खरीदने वाले शामिल है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!