ChhattisgarhRaipur

सट्टा संचालित करते 4 सटोरिये गिरफ्तार

रायपुर .राजधानी पुलिस ने सटोरियों पर कार्रवाई की है। जहां पुलिस ने शहर के अलग-अलग स्थानों में सट्टा संचालित करते 4 सटोरिये को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट टीम ने की है। पुलिस ने गिरफ्तार सटोरियों के पास से नगदी और सट्टा-पट्टी जब्त किया है।

रायपुर जिले में सट्टा एवं जुआ पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने के लिए एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने इस पर अधिक से अधिक कार्यवाही करते हुए प्रभावी रूप से अंकुश लगाने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है।जिसके तारतम्य में आज अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर अभिषेक माहेश्वरी के निर्देशन में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की टीम द्वारा सटोरियों के विरूद्ध विशेष अभियान चलाकर सटोरियों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए सट्टा संचालन करने वाले कुल 04 सटोरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नगदी रकम 3,500/- रूपये तथा सट्टा-पट्टी जब्त किया जाकर सटोरियों के विरूद्ध संबंधित थानों में कार्यवाही की गई। सटोरियों के विरूद्ध यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

गिरफ्तार आरोपी

01. अमजद खान पिता महमूद खान उम्र 53 साल निवासी संजय नगर टिकरापारा रायपुर।

02. रिजवान खान पिता अब्दुल सत्तार उम्र 45 साल निवासी नया पारा शराब दुकान के पीछे रायपुर।

03. शिव कुमार पिता स्व. चिन्ना राव निवासी काशीराम नगर रायपुर न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर।

04. घनश्याम शर्मा पिता गुप्तेश्वर शर्मा उम्र 43 साल निवासी आरा मील के पीछे पचपेड़ी नाका रायपुर।

Related Articles

Back to top button