ChhattisgarhKorba

CG : बाल संप्रेषण गृह से 4 नाबालिग फरार…एक पकड़ाया…3 की तलाश

कोरबा। जिले के बाल संप्रेषण गृह से 4 आपचारी बालक भाग गए। इनमें से एक आरोपी को पकड़ लिया गया है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि ड्यूटी में तैनात सैनिक ने गेट खोल दिया और बैठा हुआ था। इसी दौरान चारों भाग निकले।

Related Articles

जानकारी के अनुसार रिसदी इलाके में किराए के भवन में संप्रेषण गृह संचालित है। यहां रविवार शाम को सभी आरोपी अंदर ही थे। उसी दौरान नगर सैनिक जगदीश राजपूत ने संप्रेषण गृह का मेन गेट खोल दिया। जिसके बाद चारों भाग निकले। जब इनकी गिनती रात को हुई, तब मामले की जानकारी सामने आई है। इसके बाद सीनियर अधिकारियों को इस बात की जानकारी दी गई थी।

महिला एव बाल विकास के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। मामले की शिकायत थाने में की गई। जिसके बाद एक आरोपी को बालको से पकड़ा गया है। चार में से 2 कोरबा और 2 जांजगीर जिले के रहने वाले हैं। पुलिस फरार 3 आरोपियों की तलाश अब भी कर रही है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!