Chhattisgarh

नुआपाड़ा उपचुनाव: भाजपा के जॉय ढोलकिया के लिए छत्तीसगढ़ के 40 नेता करेंगे प्रचार

रायपुर। ओडिशा के नुआपाड़ा विधानसभा उपचुनाव में इस बार त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिलेगा। भाजपा से जॉय ढोलकिया, कांग्रेस से घासीराम माझी और बीजद से स्नेहांगिनी छुरिया मैदान में हैं। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित लगभग 40 भाजपा नेताओं को स्टार प्रचारक बनाया गया है।

Related Articles

इस कड़ी में छत्तीसगढ़ के मंत्री गुरु खुशवंत साहेब आज नुआपाड़ा पहुंचेंगे और भाजपा प्रत्याशी जॉय ढोलकिया के समर्थन में प्रचार करेंगे। रवाना होने से पहले उन्होंने कहा, “भाजपा ने बड़ी जिम्मेदारी दी है और वहां भाजपा की ही जीत होगी। हम पूरी मेहनत से प्रचार करेंगे।”

मंत्री गुरु खुशवंत ने दिल्ली में कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान की बैठक को दिखावा करार दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में परिवारवाद चलता है और कार्यकर्ताओं को सम्मान नहीं मिलता। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को विकास के मार्ग पर आने की अपील भी की।

पीएम नरेन्द्र मोदी के छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर मंत्री ने कहा कि 1 नवंबर को पीएम मोदी राज्योत्सव में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम प्रदेशवासियों के लिए खुशी और उत्साह का अवसर होगा। मुख्यमंत्री भी राज्योत्सव स्थल का निरीक्षण करेंगे।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!