Chhattisgarh

बड़ी खबरें : CM साय राज्योत्सव की तैयारियों का लेंगे जायजा, सहकारी समिति के कर्मचारी करेंगे प्रदर्शन, पढ़ें पूरी खबर!

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज नवा रायपुर जाकर राज्योत्सव 2025 की तैयारियों का निरीक्षण करेंगे। कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे रायपुर के मुख्यमंत्री निवास सिविल लाइन से प्रस्थान करेंगे और 11:25 बजे मेला स्थल पर पहुंचकर मंच व्यवस्था, दर्शक दीर्घा, सुरक्षा, यातायात और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारियों का जायजा लेंगे। निरीक्षण के बाद वे 1 बजे मंत्रालय पहुंचेंगे और 5 बजे तक कार्यालयीन कार्यों में व्यस्त रहेंगे।

Related Articles

कांग्रेस ने कानून व्यवस्था पर जताई चिंता
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि त्यौहार के तीन दिनों में 45 से अधिक चाकूबाजी और एक दर्जन हत्याओं की घटनाएं हुई हैं। उन्होंने भाजपा सरकार की नाकामी को लेकर गंभीर चिंता जताई और कहा कि जनता असुरक्षा का अनुभव कर रही है।

छठ स्पेशल ट्रेन में सीटें उपलब्ध
रेलवे ने दुर्ग-पटना और गोंदिया-पटना के बीच स्पेशल ट्रेन चलाकर यात्रियों की सुविधा सुनिश्चित की है। दुर्ग-पटना ट्रेन में सेकंड एसी, स्लीपर और इकोनॉमी में कुल 517 सीटें खाली हैं, जबकि गोंदिया-पटना ट्रेन में 538 सीटें उपलब्ध हैं।

सहकारी समिति कर्मचारी प्रदर्शन
प्रदेशभर की 2058 सहकारी समितियों के 15 हजार कर्मचारी 24 अक्टूबर को जिला मुख्यालयों में प्रदर्शन करेंगे। प्रमुख मांगों में धान खरीदी पर समर्थन मूल्य, कंप्यूटर आपरेटरों का नियमितीकरण और वेतन अनुदान शामिल हैं।

ड्राइवर महासंघ का अनिश्चितकालीन आंदोलन
छत्तीसगढ़ ड्राइवर महासंघ 25 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन चक्काजाम आंदोलन करेंगे। प्रमुख मांगों में ड्राइवर सुरक्षा कानून, वेलफेयर बोर्ड, बीमा, हेल्थ कार्ड, पेंशन और बच्चों के लिए आरक्षण शामिल हैं।

रायपुर में आज के कार्यक्रम:

विशेष सफाई अभियान: छह महापर्व आयोजन समिति, महादेव घाट, सुबह 6 बजे

स्वास्थ्य शिविर: प्रजापति समाज, वृंदावन कॉलोनी, सुबह 8 बजे

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!