National

कैफे में हुआ धमाका, 5 लोग घायल

बेंगलुरु। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में बड़ा संदिग्ध धमाका हुआ है, जिससे चारों ओर अफरा-तफरी मच गई। बेंगलुरु के मशहूर रामेश्‍वरम कैफे में शुक्रवार को अचानक विस्‍फोट हो गया। घटना में 4 लोग घायल हो गए है। वहीं धमाके (Blast In Bengaluru) की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड टीम मौके पर पहुंच गई है। संदेह है कि एक सिलेंडर में विस्फोट होने के कारण आग लगी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बता दें कि बेंगलुरू के लोकप्रिय रेस्तरां रामेश्वरम कैफे में शुक्रवार करीब एक बजे ब्लास्ट होने के बाद आग लग गई।

जिसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। वहीं आशंका जताई जा रही है की गैस सिलेंडर फटने की वजह से यह घटना हुई है। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी है और राहत एवं बचाव कार्य जारी है। विस्फोट से प्रॉपर्टी को काफी नुकसान हुआ है। घायल होने वालों में 3 कैफे कर्मचारी और 1 ग्राहक शामिल है। उनको नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!