National

युवक के पेट से निकले स्टील के 63 चम्मच: पेट दर्द की शिकायत लेकर पहुंचा था अस्पताल

लखनऊ: उत्तरप्रदेश के मुजफ्फरनगर में डॉक्टरों ने एक युवक के पेट से करीब स्टील के 63 चम्मच बाहर निकालें है। दरअसल, यूपी के मुजफ्फरनगर के एक युवक को अचानक बहुत तेज पेट दर्द शुरू हुआ। पेट दर्द की शिकायत पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पेट से निकली चम्मचों को देखकर डॉक्टर भी हैरान रह गए। बताया गया कि फिलहाल युवक की हालत गंभीर है।

चम्मचें देखकर हैरान रह गए डॉक्टर
मिली जानकारी के अनुसार मुजफ्फरनगर जनपद के थाना मंसूरपुर क्षेत्र के गांव बोपाडा में रहने वाले 40 साल के विजय के पेट में अचानक तेज दर्द हो रहा था। इसके बाद उसे निजी हॉस्पिटल में उसे भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने जब जांच की, तो पेट में किसी वस्तु का होना पाया। इसके बाद परिवार की रजामंदी के बाद विजय का ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन थियेटर में जब डॉक्टरों ने उसके पेट में चीरा लगाया और स्टील की चम्मचों को निकाला, तो वे लोग हैरान रह गए।

जबरदस्ती खिलाई गई चम्मचें
डॉक्टरों ने बताया कि विजय के पेट में स्टील की कई चम्मचें मौजूद थीं। हालांकि, चम्मचों का अगला हिस्सा गायब था। बता दें डॉक्टरों ने विजय के पेट से 63 चम्मच निकाले। लगभग 4 घंटे तक डॉक्टरों ने विजय का ऑपरेशन किया। डॉक्टरों ने इस ऑपरेशन का वीडियो भी बनाया। ऑपरेशन के बाद से विजय की हालत गंभीर बनी हुई है। डॉक्टरों ने कहा ऐसा केस हमने पहली बार देखा है। अब सवाल ये है कि कोई भी इतनी सारी चम्मच क्यों खाएगा? इस बारे में जब परिजनों से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि विजय को नशा करने की लत थी। उनकी नशे की लत छुड़ाने के लिए शहर के ही नशा मुक्ति केंद्र भेजा था। अखिल ने आरोप लगाया कि वहां के स्टॉफ ने विजय को जबरन चम्मचें खिलाई हैं। उन्होंने घर आने के बाद हमें इसके बारे में कुछ भी नहीं बताया था।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!