National

भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के 5 लोगों समेत 7 की मौत

बिहार। कटिहार में भीषण सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई है। जहां यात्रियों से भरा एक ऑटो ट्रक से टकरा गया। हादसे में 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

बताया जा रहा है कि सोमवार की रात कोढ़ा थाना क्षेत्र के हाइवे-81 दिघरी पेट्रोल पंप के पास ऑटो ट्रक से टकरा गया। इससे ऑटो में सवार 7 सवारियों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना में 5 मृतक एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं, जबकि 2 अन्य यात्री थे। सभी ऑटो पर अपने गांव खेरिया से कटिहार जंक्शन आ रहे थे। रेलवे स्टेशन से करीब 20 किमी पहले ही ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी। सड़क हादसे में 3 यात्री बुरी तरह जख्मी भी हैं।मृतकों में अरुण कुमार ठाकुर (50), धनंजय ठाकुर (32), उर्मिला देवी (45), पुत्रवधू पल्लवी कुमारी (25), उनका पुत्र गोलू और एक छोटी बच्ची सहित चालक पप्पू पासवान शामिल थे। सभी कोढा़ थाना इलाके के खेरिया गांव के निवासी पूर्व मुखिया भूपेंद्र ठाकुर व पंचायत सचिव पंकज कुमार ठाकुर के परिजन थे।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!