National

जेल के 7 कैदियों ने मारपीट के बाद पी लिया साबुन का पानी, फिर हुआ ऐसा…

गुजरात। वडोदरा केंद्रीय कारागार परिसर में सात विचाराधीन कैदियों ने झड़प के बाद साबुन मिला पानी पी लिया, जिसके कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। जहां उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।

पुलिस उपायुक्त (द्वितीय जोन) अभय सोनी ने गुरूवार को मीडिया को बताया कि गुजरात आतंकवाद एवं संगठित अपराध नियंत्रण कानून के तहत आरोपों का सामना कर रहे विचाराधीन कैदियों को बाहर से भोजन मंगाने की अनुमति नहीं होती, जबकि अन्य कैदियों को यह सुविधा उपलब्ध होती है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमें मिली प्रारंभिक सूचना के अनुसार, जिन्हें यह सुविधा नहीं दी गई है वे दूसरे विचाराधीन कैदियों का टिफिन ले लेते हैं और उन्हें अपने पास रख लेते हैं। जब जेल प्राधिकारियों को इसके बारे में पता चला तो उन्होंने इन कैदियों को अलग बैरक में भेजने की कोशिश की। इसके बाद झड़प शुरू हो गई और विरोध में सात कैदियों ने पानी में साबुन घोला तथा बड़ी मात्रा में इसे पी लिया।”

विचाराधीन कैदियों ने जेलर से भी मारपीट की, जिसके बाद उनके खिलाफ दंगा करने, सरकारी कर्मचारी पर हमला करने, गैरकानूनी रूप से एकत्रित होने समेत अन्य धाराओं में रावपुरा पुलिस थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिन सात कैदियों ने साबुन का पानी पी लिया था उन्हें बुधवार रात को वडोदरा के एसएसजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत स्थिर है और वे स्वस्थ हो रहे हैं।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!