National

दिल दहलाने वाला मामला, दंपती ने तीन बच्चों के साथ की आत्महत्या; इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

कर्नाटक में एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां तुमकुरु में एक ही परिवार के पांच लोगों के शव उनके घर के अंदर से बरामद हुए हैं। पति-पत्नी के शव फंदे से लटके मिले। तो वहीं, उनके तीन बच्चे बेड पर मृत मिले। मरने से पहले परिवार के मुखिया ने वीडियो भी बनाया था।

जानकारी के मुताबिक, घटना रविवार रात 7 बजकर 30 मिनट की है। मरने वालों की पहचान गरनेब साब (33), उसकी पत्नी सुमैय्या (30) साल, बच्चे हजिरा (14), मोहम्मद सुबान (10) और मोहम्मद मुनीर (8) के रूप में हुई है। घटना का पता तब चला जब गरनेब साब ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर डाला।

वीडियो में गरनेब ने कहा कि वह इन दिनों आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। उसकी कबाब की दुकान है, जिससे घर का खर्च चलता है। लेकिन वो भी घाटे में चल रही है। इसके साथ ही कहा कि कलंदर नामक शख्स उसे और उसके परिवार को परेशान करता है। वह आए दिन उन्हें गालियां देता और धमकियां भी देता है। बस इसी बात से वो लोग परेशान हैं और जीना नहीं चाहते। गरनेब ने राज्य के गृह मंत्री डॉक्टर जी परमेश्वर से न्याय की मांग करते हुए कहा कि आरोपी कलंदर पर कार्रवाई की जाए। वहीं इस मामले में पुलिस ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!