Chhattisgarh

एक नक्सली ढेर…नक्सलियों और जवानों के बीच मुठभेड़

सुकमा न्यूज़। सर्चिंग पर निकले सुरक्षाबल के जवानों के बीच कल रात मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ के बाद हुई सर्चिंग में जवानों ने 1 नक्सली का शव बरामद किया है। शव के पास से जवानों को भारी मात्रा में नक्सल सामग्री भी बरामद की है।

Related Articles

मिली जानकारी के अनुसार, केरलापाल के सिरसेट्टी इलाक़े में गुरूवार देर रात सर्चिंग से लौट रही पुलिस पार्टी नक्सलियों ने अचानक फायरिंग कर दी। फायरिंग होते देख जवानों ने जवाबी कार्रवाई की। जवनों से मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर हो गया। सीआरपीएफ़, डीआरजी और ज़िला बल ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। मुठभेड़ के बाद जवानों ने मारे गए नक्सली का शव बरामद किया है। मुठभेड़ स्थल से नक्सल सामग्री और गोला बारूद बरामद की है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!