Chhattisgarh

गणेश विसर्जन के दौरान पानी में डूबकर एक युवक की मौत

 गौरेला-पेंड्रा- मरवाही  : गौरेला-पेंड्रा- मरवाही के कोसमाई तालाब में युवक राहुल रैदास लोगों के साथ गणेश विसर्जन के लिए गया था। इसी दौरान पानी के अंदर वो प्रतिमा से दब गया। गहरे पानी में डूबकर उसकी मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, कॉलेज की गणेश उत्सव समिति ने गणेश प्रतिमा सथापित की थी। छात्र इसी का विसर्जन करने कोसमाई तालाब गए थे। छात्र राहुल रैदास के डूबने की खबर लोगों ने डायल 112 को दी। इसके बाद मरवाही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को पानी से बाहर निकाला। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने राहुल के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी है। युवक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। शुक्रवार को जिले में गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया जा रहा है। इसमें लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है। सुरक्षा के यहां कड़े इंतजाम किए गए हैं।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!