ChhattisgarhRaipur

सीएम भूपेश बघेल ने भारतरत्न पंडित गोविंद वल्लभ पंत की जयंती के अवसर पर उन्हें किया नमन

 रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, भारत के पूर्व गृह मंत्री, उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री और विद्वान वकील भारतरत्न पंडित गोविंद वल्लभ पंत की 10 सितम्बर को जयंती के अवसर पर उन्हें नमन किया है। पंत के देश के प्रति अमूल्य योगदान को याद करते हुए बघेल ने कहा है कि पंत जी राजनीति में मूल्यों व आदर्शों के प्रतीक थे।

Related Articles

वे कुशल प्रशासक होने के साथ महान स्वतंत्रता सेनानी भी थे। उन्होंने स्वाधीनता आंदोलनों को गति देने के साथ स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की पैरवी और रिहाई के लिए काम किया।

आजादी के बाद राष्ट्र निर्माण में पंत जी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। राज्यों को भाषायी आधार पर विभक्त करने तथा हिन्दी को राजभाषा के रूप में प्रतिष्ठा दिलाने में उनका अहम योगदान रहा। श्री बघेल ने कहा कि पंत जी के कार्य हमें हमेशा प्रेरणा देते रहेंगे।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!