National

Aaj ka Panchang : आज सोमवार को इन मुहूर्त में करें कोई भी शुभ कार्य, सफल होंगे

Aaj ka Panchang, : आज सोमवार को वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है। पंचमी सुबह 8.24 बजे आरंभ होगी और अगली सुबह तक रहेगी। पूरे दिन मृगशिरा और आर्द्रा नक्षत्र रहेंगे। सूर्योदय सुबह 5.55 बजे एवं सूर्यास्त सायं 6.56 बजे होगा। चन्द्रोदय 8.42 बजे तथा चन्द्रास्त अगले दिन 11.16 बजे होगा।

आज का पंचांग इस प्रकाररहेगा (Aaj ka Panchang)

शक संवत – 1945
विक्रम संवत – 2080
कलि संवत – 5124
मास – वैशाख माह, शुक्ल पक्ष

शुभ-अशुभ मुहूर्त एवं राहुकाल (Aaj ka Rahukaal)

आज दुष्ट मुहूर्त दोपहर 12.45 बजे से 1.38 बजे तक एवं 3.22 बजे से 4.14 बजे तक रहेगा। कुलिक योग दोपहर 3.22 बजे से 4.14 बजे तक एवं कंटक योग सुबह 8.24 बजे से 9.16 बजे तक रहेगा। कालवेला/ अर्द्धयाम का समय सुबह 10.08 बजे से 11.01 बजे तक रहेगा। यमघण्ट योग दोपहर 11.53 बजे से दोपहर 12.45 बजे तक एवं यमगंड नामक योग सुबह 10.41 बजे से 12.19 बजे तक रहेगा। राहुकाल सुबह 7.25 बजे से 9.03 बजे तक रहेगा। इस अवधि में कोई भी शुभ कार्य करने से बचें।

आज का चौघड़िया (Aaj ka Choghadiya)

आज सुबह 5.55 बजे से 7.32 बजे तक अमृत का चौघड़िया रहेगा। सुबह 9.10 बजे से 10.48 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। सायं 5.18 बजे से 6.56 बजे तक अमृत का चौघड़िया रहेगा। सुबह 5.55 बजे से अर्द्धरात्रि बाद 2.07 बजे तक अमृत सिद्धि योग तथा सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहे हैं। सुबह 2.07 बजे बाद रवि योग बनेगा। विजय मुहूर्त दोपहर 2.35 बजे से 3.27 बजे तक एवं अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11.59 बजे से 12.51 बजे तक रहेगा। अमृत काल दोपहर 4.42 बजे से सायं 6.25 बजे तक रहेगा। इन शुभ चौघड़ियों एवं मुहूर्त में राहुकाल को टाल कर अन्य सभी प्रकार के शुभ कार्य किए जा सकते हैं।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!