National

Aaj ka Panchang : वैशाख मास का पहला दिन आज, जानिए शुभ मुहूर्त का समय और राहुकाल की अवधि

 नई दिल्ली | आज 07 अप्रैल 2023, शुक्रवार के दिन वैशाख मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। आज से वैशाख मास की शुरुआत हो रही है। माना जाता है इस मास में पूजा-पाठ करने से साधक को विशेष लाभ मिलता है। आइए पंचांग से जानते हैं सूर्योदय का समय, शुभ मुहूर्त और राहुकाल की अवधि।

वैशाख मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि प्रारंभ- 08 अप्रैल सुबह 10 बजकर 20 मिनट पर

चित्रा नक्षत्र- दोपहर 01 बजकर 33 मिनट तक

हर्षण योग- 08 अप्रैल सुबह 01 बजकर 26 मिनट तक

विशेष- वैशाख मास प्रारंभ

हिंदू पंचांग के अनुसार, आज से वैशाख मास यानि नवसंवत्सर 2080 का दूसरा महीना शुरू हो रहा है। वैशाख मास के भगवान देवगुरु बृहस्पति हैं और देवता इंद्र हैं। इस पवित्र मास में भगवान विष्णु की उपासना का विशेष महत्व है। साथ ही वैशाख महीने में कई महत्वपूर्ण व्रत एवं त्योहार जैसे- अक्षय तृतीया, परशुराम जयंती और सीता नवमी पर्व मनाएं जाएंगे।

शुभ समय

ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 04 बजकर 55 मिनट से सुबह 05 बजकर 41 मिनट तक

विजय मुहूर्त- दोपहर 02 बजकर 45 मिनट से दोपहर 03 बजकर 34 मिनट तक

गोधूलि मुहूर्त- शाम 06 बजकर 52 मिनट से शाम 07 बजकर 15 मिनट तक

अशुभ समय

राहुकाल- सुबह 11 बजकर 07 मिनट से दोपहर 12 बजकर 40 मिनट तक

गुलिक काल- सुबह 08 बजकर 01 मिनट से सुबह 09 बजकर 34 मिनट तक

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

सूर्योदय- सुबह 06 बजकर 27 मिनट से

सूर्यास्त- शाम 06 बजकर 53 मिनट पर

चंद्रोदय और चन्द्रास्त का समय

चंद्रोदय- रात्रि 08 बजकर 02 मिनट से

चन्द्रास्त- 08 अप्रैल सुबह 07 बजकर 06 मिनट पर

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!