Aaj ka Panchang : आज गुरुवार को बना रवि योग, इन कार्यों के लिए है विशेष शुभ

Aaj ka Panchang : आज गुरुवार को ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की षष्ठी-सप्तमी तिथि है। षष्ठी सुबह 11.27 बजे तक रहेगी, उसके बाद सप्तमी तिथि आरंभ हो जाएगी। पूरे दिन उत्तराषाढ़ा और श्रवण नक्षत्र रहेंगे। सूर्योदय सुबह 5.42 बजे एवं सूर्यास्त सायं 7.05 बजे होगा। चन्द्रोदय 12.56 बजे तथा चन्द्रास्त अगले दिन 10.39 बजे होगा।
आज का पंचांग इस प्रकार रहेगा (Aaj ka Panchang)
शक संवत – 1945
विक्रम संवत – 2080
कलि संवत – 5124
मास – ज्येष्ठ माह, कृष्ण पक्ष
शुभ-अशुभ मुहूर्त एवं राहुकाल (Aaj ka Rahukaal)
आज दुष्ट मुहूर्त सुबह 10.02 बजे से 10.56 बजे तक एवं दोपहर 3.26 बजे से 4.20 बजे तक रहेगा। कुलिक योग सुबह 10.02 बजे से 10.56 बजे तक एवं कंटक योग दोपहर 3.26 बजे से 4.20 बजे तक रहेगा। कालवेला/ अर्द्धयाम का समय सायं 5.14 बजे से 6.08 बजे तक रहेगा। यमघण्ट योग सुबह 6.27 बजे से 7.21 बजे तक एवं यमगंड योग सुबह 5.33 बजे से 7.14 बजे तक रहेगा। राहुकाल दोपहर 1.58 बजे से 3.39 बजे तक रहेगा। इस अवधि में कोई भी शुभ कार्य करने से बचें।
आज का चौघड़िया (Aaj ka Choghadiya)
आज सुबह 5.42 बजे से 7.22 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। दोपहर 12.23 बजे से 2.04 बजे तक लाभ का चौघड़िया रहेगा। सायं 7.05 बजे से रात्रि 8.25 बजे तक अमृत का चौघड़िया रहेगा। रवि योग सुबह 5.42 बजे से दोपहर 2.37 बजे तक रहेगा। विजय मुहूर्त दोपहर 2.37 बजे से 3.31 बजे तक एवं अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11.57 बजे से 12.50 बजे तक रहेगा। अमृत काल सुबह 8.38 बजे से 10.08 बजे तक रहेगा। इन शुभ चौघड़ियों एवं मुहूर्त में राहुकाल को टाल कर अन्य सभी प्रकार के शुभ कार्य किए जा सकते हैं।









