National

Aaj ka Panchang : आज है कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी-चतुर्दशी तिथि….जानें राहुकाल, शुभ और अशुभ समय

Aaj ka Panchang  आज 14 अगस्त 2023 दिन सोमवार है. पंचांग के अनुसार आज अधिक श्रावण कृष्ण पक्ष की उदया तिथि त्रयोदशी और सावन मास का छठा सोमवार दिन है. त्रयोदशी तिथि सोमवार सुबह 10 बजकर 26 मिनट तक रहेगी, उसके बाद चतुर्दशी तिथि लग जाएगी. 14 अगस्त की शाम 4 बजकर 39 मिनट तक सिद्धि योग रहेगा. इसके साथ ही सोमवार दोपहर पहले 11 बजकर 7 मिनट तक पुनर्वसु नक्षत्र रहेगा. 14 अगस्त को मास शिवरात्रि का व्रत किया जाएगा. इसके अलावा 14 अगस्त को सावन महीने का छठवां सोमवार भी है. आइए जानते है आज 14 अगस्त दिन सोमवार के पंचांग में राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय- सूर्यास्त का समय…

14 अगस्त 2023 का शुभ मुहूर्त

  • त्रयोदशी तिथि- 14 अगस्त को सुबह 10 बजकर 26 मिनट तक रहेगी, उसके बाद चतुर्दशी तिथि लग जाएगी
  • सिद्धि योग- 14 अगस्त को शाम 4 बजकर 39 मिनट तक
  • पुनर्वसु नक्षत्र- 14 अगस्त को दोपहर पहले 11 बजकर 7 मिनट तक
  • मासिक शिवरात्रि व्रत- 14 अगस्त 2023
  • सावन महीने का छठवां सोमवार- 14 अगस्त 2023
  • श्री शुभ संवत-2080,शाके-1945, हिजरी सन-1444-45
  • सूर्योदय-05:22
  • सूर्यास्त-06:26
  • सूर्योदय कालीन नक्षत्र- पुनर्वसु उपरांत पुष्य
  • योग- सिद्धि , करण-व ,
  • सूर्योदय कालीन ग्रह विचार-सूर्य – कर्क , चंद्रमा-मिथुन उपरांत कर्क ,मंगल-सिंह , बुध- सिंह , गुरु-मेष ,शुक्र-कर्क ,शनि-कुम्भ ,राहु-
  • मेष,केतु-तुला

चौघड़िया सोमवार

  • प्रातः06:00 से 07:30 अमृत
  • प्रात:07:30 से 09:00 तक काल
  • प्रातः 09:00 से 10:30 तक शुभ
  • प्रातः10:30 से 12:00 रोग
  • दोपहर: 12:00 से 01:30 उद्वेग
  • दोपहरः 01:30 से 03:00 तक चर
  • दोपहरः 03:00 से 04:30 तक लाभ
  • शामः 04:30 से 06:00 तक अमृत

राहुकाल का समय

  • दिल्ली- सुबह 07:28 से सुबह 09:07 तक
  • मुंबई- सुबह 07:55 से सुबह 09:31 तक
  • चंडीगढ़- सुबह 07:27 से सुबह 09:07 तक
  • लखनऊ- सुबह 07:15 से सुबह 08:53 तक
  • भोपाल- सुबह 07:32 से सुबह 09:10 तक
  • कोलकाता- सुबह 06:49 से सुबह 08:26 तक
  • अहमदाबाद- सुबह 07:52 से सुबह 09:29 तक
  • चेन्नई- सुबह 07:30 से सुबह 09:04 तक

उपाय

प्रतिदिन सुबह और शाम घर में संध्यावंदन के समय कर्पूर जरूर जलाएं।

आराधनाः“ऊँ जयन्ती मङ्गलाकाली भद्रकाली कपालिनी। दुर्गा क्षमा शिवा धात्री स्वाहा स्वधा नमोऽस्तुते”।।

खरीदारी के लिए शुभ समयः

शामः 04:30 से 06:00 तक

राहु काल: प्रातःकाल 7:30 से 9:00 बजे तक

दिशाशूल-पूर्व एवं आग्नेय

।।अथ राशि फलम्।।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!