National

Aaj Ka Panchang: आज 31 जनवरी 2025 का मुहूर्त, राहुकाल का समय और पंचांग जानें

Related Articles

Aaj Ka Panchang 31 January 2025: पंचांग देख कर कार्य करने की परंपरा हिंदू धर्म में सनातन काल से चली आ रही है. आज 31 जनवरी 2025 से माघ महीने के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि और शुक्रवार है. शुक्रवार की मध्यरात्रि अष्टलक्ष्मी की पूजा करें और इस दौरान कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें. पूजा में मां को गुलाबी रंग के फूल जरूर चढ़ाएं और खीर का भोग लगाएं. मान्यता है ये उपाय मां लक्ष्मी को आकर्षित करता है, घर में देवी का स्थाई निवास होता है

आर्थिक परेशानी से जूझ रहे हैं तो शुक्रवार को लक्ष्मी नारायण को तुसली की मंजरी अर्पित करनी चाहिए. पूजा के समय धनदा लक्ष्मी स्तोत्र का पाठ करना शुभ होता है. पूजा के बाद तुलसी की मंजरी को लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी में रख देना चाहिए. माना जाता है इस उपाय से आर्थिक परेशानियां दूर होती हैं.

आइए जानते हैं आज का शुभ-अशुभ मुहूर्त (Shubh muhurat 31 january 2025), राहुकाल (Aaj Ka Rahu kaal), शुभ योग, ग्रह परिवर्तन, व्रत-त्योहार, तिथि आज का पंचांग (Panchang in Hindi).

आज का पंचांग, 31 जनवरी 2025 (Panchang 31 January 2025)

तिथिद्वितीया (30 जनवरी 2025, शाम 4.10 – 31 जनवरी 2025, दोपहर 1.59)
पक्षशुक्ल
वारशुक्रवार
नक्षत्रशतभिषा
योगवरीयान, रवि योग
राहुकालसुबह 11.13 – दोपहर 12.25
सूर्योदयसुबह 7.10 – शाम 5.59
चंद्रोदयसुबह 8.28 – रात 8.02
दिशा शूलपश्चिम
चंद्र राशिकुंभ
सूर्य राशिमकर

शुभ मुहूर्त, 31 जनवरी 2025 (Shubh Muhurat 31 january 2025)

ब्रह्म मुहूर्तसुबह 5.29 – सुबह 06.18
अभिजित मुहूर्तदोपहर 12.13 – दोपहर 12.56
गोधूलि मुहूर्तशाम 05.28 – शाम 05.55
विजय मुहूर्तदोपहर 01.59 – दोपहर 02.44
अमृत काल मुहूर्तरात 9.31 – रात 11.01
निशिता काल मुहूर्तरात 12.07 – प्रात: 1.00, 1 फरवरी

31 जनवरी 2025 अशुभ मुहूर्त (Aaj Ka ashubh Muhurat)

  • यमगण्ड – दोहर 3.17 – शाम 4.38
  • विडाल योग – सुबह 7.10 – सुबह 4.14, 2 फरवरी
  • गुलिक काल – सुबह 8.31 – सुबह 9.52
  • पंचक – पूरे दिन

आज का उपाय

शुक्रवार के दिन चींटियों और गाय को आटा खिलाने से शुक्र देव की कृपा होती है. धन के साथ ऐश्वर्य भी बढ़ता है

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!