National

Aaj ka Panchang : आज सीता नवमी पर बना रवि योग, ये मुहूर्त आपके लिए रहेंगे भाग्यशाली

Aaj ka Panchang, आज शनिवार को वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है। इस दिन मां सीता का प्राकट्य होने के कारण इसे सीता नवमी भी कहा जाता है। पूरे दिन अश्लेषा और मघा नक्षत्र रहेंगे। सूर्योदय सुबह 5.51 बजे एवं सूर्यास्त सायं 6.58 बजे होगा। चन्द्रोदय 1.14 बजे तथा चन्द्रास्त अगले दिन 2.49 बजे होगा।

आज का पंचांग इस प्रकार रहेगा (Aaj ka Panchang)

शक संवत – 1945
विक्रम संवत – 2080
कलि संवत – 5124
मास – वैशाख माह, शुक्ल पक्ष

शुभ-अशुभ मुहूर्त एवं राहुकाल (Aaj ka Rahukaal)

आज दुष्ट मुहूर्त सुबह 8.21 बजे से 9.14 बजे तक एवं दोपहर 12.45 बजे से 1.37 बजे तक रहेगा। कुलिक योग सुबह 8.21 बजे से 9.14 बजे तक एवं कंटक योग दोपहर 1.37 बजे से 2.30 बजे तक रहेगा। कालवेला/ अर्द्धयाम का समय दोपहर 3.23 बजे से 4.16 बजे तक रहेगा। यमघण्ट योग सायं 5.08 बजे से 6.01 बजे तक एवं यमगंड नामक योग दोपहर 3.36 बजे से 5.15 बजे तक रहेगा। राहुकाल सुबह 10.40 बजे से दोपहर 12.18 बजे तक रहेगा। इस अवधि में कोई भी शुभ कार्य करने से बचें।

आज का चौघड़िया (Aaj ka Choghadiya)

आज सुबह 7.29 बजे से 9.08 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। दोपहर 3.41 बजे से 5.20 बजे तक अमृत का चौघड़िया रहेगा। रात्रि 9.41 बजे से अर्द्धरात्रि बाद 12.24 बजे तक क्रमशः शुभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेगा। दोपहर 12.47 बजे से सायं 5.50 बजे तक रवि योग रहेगा। विजय मुहूर्त दोपहर 2.36 बजे से 3.24 बजे तक एवं अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11.58 बजे से 12.51 बजे तक रहेगा। अमृत काल सुबह 11.00 बजे से दोपहर 12.47 बजे तक रहेगा। इन शुभ चौघड़ियों एवं मुहूर्त में राहुकाल को टाल कर अन्य सभी प्रकार के शुभ कार्य किए जा सकते हैं।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!