National

Aaj ka Panchang : आज शुक्रवार को मांगलिक कार्यों के लिए बनें ये शुभ मुहूर्त

Aaj ka Panchang : आज शुक्रवार को वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा अथवा प्रथमा तिथि है। प्रतिपदा सुबह 8.28 बजे तक रहेगी, उसके बाद द्वितीया तिथि आरंभ हो जाएगी। पूरे दिन भरणी और कृतिका नक्षत्र रहेंगे। सूर्योदय सुबह 5.58 बजे एवं सूर्यास्त सायं 6.54 बजे होगा। चन्द्रोदय 6.34 बजे तथा चन्द्रास्त अगले दिन 8.15 बजे होगा।

आज का पंचांग इस प्रकार रहेगा (Aaj ka Panchang)

शक संवत – 1945
विक्रम संवत – 2080
कलि संवत – 5124
मास – वैशाख माह, शुक्ल पक्ष

शुभ-अशुभ मुहूर्त एवं राहुकाल (Aaj ka Rahukaal)

आज दुष्ट मुहूर्त सुबह 8.26 बजे से 9.18 बजे तक एवं दोपहर 12.46 बजे से 1.38 बजे तक रहेगा। कुलिक योग सुबह 8.26 बजे से 9.18 बजे तक एवं कंटक योग दोपहर 1.38 बजे से 2.30 बजे तक रहेगा। कालवेला/ अर्द्धयाम का समय दोपहर 3.22 बजे से 4.16 बजे तक रहेगा। यमघण्ट योग सायं 5.06 बजे से 5.58 बजे तक एवं यमगंड नामक योग दोपहर 3.35 बजे से 5.12 बजे तक रहेगा। राहुकाल सुबह 10.42 बजे से दोपहर 12.20 बजे तक रहेगा। इस अवधि में कोई भी शुभ कार्य करने से बचें।

आज का चौघड़िया (Aaj ka Choghadiya)

आज सुबह 7.35 बजे से 9.12 बजे तक लाभ का चौघड़िया रहेगा। दोपहर 12.26 बजे से 2.03 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। विजय मुहूर्त दोपहर 2.35 बजे से 3.27 बजे तक एवं अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.00 बजे से 12.52 बजे तक रहेगा। अमृत काल सायं 6.14 बजे से 7.49 बजे तक रहेगा। इन शुभ चौघड़ियों एवं मुहूर्त में राहुकाल को टाल कर अन्य सभी प्रकार के शुभ कार्य किए जा सकते हैं।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!