National

AAP ने जीता दिल्ली मेयर चुनाव, शैली ओबेरॉय ने BJP प्रत्याशी रेखा गुप्ता को हराया

नई दिल्‍ली। आम आदमी पार्टी की शैली ओबेरॉय दिल्ली की नई मेयर चुनी गई। मेयर पद के लिए हुए चुनाव में शैली ओबेरॉय को 150 और भाजपा उम्‍मीदवार रेखा गुप्‍ता को 116 वोट मिले। महापौर चुनने के तीन असफल प्रयासों के बाद हुई नगर निगम सदन की बैठक में बुधवार को इस पद पर चुनाव के लिए मतदान हुआ।

सुप्रीम कोर्ट ने 17 फरवरी को महापौर, उप महापौर और नगर निकाय की स्थायी समिति के सदस्यों के चुनाव की तारीख तय करने के लिए दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) की पहली बैठक बुलाने के लिए 24 घंटे के भीतर नोटिस जारी करने का आदेश दिया था। न्यायालय ने सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) की महापौर पद की उम्मीदवार शैली ओबेरॉय की याचिका पर सुनवाई के बाद यह आदेश जारी किया। शीर्ष अदालत ने यह भी कहा था कि उपराज्यपाल द्वारा एमसीडी में नामित सदस्य महापौर चुनने के लिए मतदान नहीं कर सकते।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!