National

केदारनाथ धाम में हुआ हादसा, हेलीकॉपटर से उतरने के बाद ब्लेड से अफसर का कटा गला, हुई दर्दनाक मौत

उत्तराखंड चार धाम यात्रा 2023 के दूसरे दिन एक और व्यक्ति की जान चली गई। केदारनाथ हेलीपैड पर यह दर्दनाक हादसा हुआ है। केदारनाथ हेलीपैड में  हेलीकॉप्टर से उतरते ही उत्तराखंड के अफसर का हेलीकॉप्टर के ब्लैड से गला कटा गया। इससे पहले ही कोई अफसर को रेस्क्यू कर अस्पताल ले जाते, अफसर की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे में उत्तराखंड नागरिक उड्डयन अभिकरण (यूकाड़ा) वित्त नियंत्रक अमित सैनी की मौत हो गई। बताया जा रह है कि चॉपर के पिछले ब्लैड से गला कटकर वित्त नियंत्रक सैनी की दर्दनाक मौत हो गई है। सूत्रों की बात मानें तो सेल्फी लेते वक्त यह दर्दनाक हादसा हुआ है, लेकिन अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई है।  विदित हो कि केदारनाथ धाम के कपाट 25 अप्रैल को खुल रहे हैं।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!