ChhattisgarhRaipur

12489 पदों पर स्कूल शिक्षा विभाग में शिक्षकों की भर्ती के लिए विज्ञापन जारी…इस दिन से करें आवेदन

रायपुर, छत्तीसगढ़ में शिक्षकों के 12489 पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश के बाद स्कूल शिक्षा विभाग ने विज्ञापन जारी कर दिया है। इसके अंतर्गत सहायक शिक्षकों के 6285, शिक्षकों के 5772 और व्याख्याता के 432 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए 6 मई से आवेदन किए जा सकेंगे। व्यापमं द्वारा परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।

Related Articles

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने एक मई को अपने आदेश में राज्य सरकार को भर्तियों के लिए छूट दी है। इस फैसले के तत्काल बाद सीएम भूपेश बघेल ने मुख्य सचिव, डीजीपी, पीएससी अध्यक्ष, सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव आदि की बैठक लेकर मिशन मोड पर भर्तियां शुरू करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद पीएससी और व्यापमं के साथ सभी विभागों ने अपने अपने स्तर पर लंबित परिणाम और नियुक्तियां शुरू कर दी है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!