National

जोशीमठ के बाद डोडा में संकट, 21 घरों में आई दरारें, धंसने लगी जमीन

जम्मू। डोडा जिले में जोशीमठ जैसे हालात बन गए हैं। यहां ठाठरी की नई बस्ती में 21 घरों में दरारें आ गई हैं। जिसके बाद 19 परिवारों के 117 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है। एक धार्मिक स्थल तथा छात्राओं के लिए धार्मिक स्कूल को भी असुरक्षित घोषित किया गया है।

डोडा जिला उपायुक्त व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने मौके का मुआयना कर बताया कि स्थिति पर नजर रखी जा रही है। दो दिन पहले मकानों में दरारें आनी शुरू हुईं थीं, लेकिन एक हिमस्खलन के बाद हालात बिगड़ने लगे। गांव में कुल 21 मकान क्षतिग्रस्त हो गए। कुल 19 परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। स्थिति पर पूरी नजर रखी जा रही है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!